{"_id":"698e1c22e65e07b31b0950bf","slug":"newborn-death-mother-referred-gonda-news-c-100-1-slko1026-152090-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवजात की मौत, प्रसूता रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवजात की मौत, प्रसूता रेफर
Thu, 12 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार। नगर के एक निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
भगहरिया पूरेमितई निवासी घनश्याम मौर्य ने बताया कि सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी सोनी को पीएचसी दुबहा बाजार ले गए। वहां तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी ने ऑपरेशन की बात कहकर दुबहा बाजार के निजी क्लीनिक भेज दिया। क्लीनिक में ऑपरेशन से बेटी का जन्म हुआ। प्रसव के लगभग चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। पत्नी सोनी की हालत भी नाजुक बताई गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि शिकायत के बाद क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। प्रसूता में खून की कमी पाई गई। उसे सीएचसी लाया, बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
निजी अस्पताल के प्रबंधक सूरज पांडेय ने बताया कि परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया। पूर्व में ही परिजनों को बच्चे के बचने की संभावना कम होने की जानकारी दे दी गई थी। सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया गया। आरोप निराधार हैं।