फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mujehna, tarabganj, paraspur and belsar,s player first in race

दौड़ में मुजेहना, तरबगंज, परसपुर व बेलसर के खिलाड़ी अव्वल

Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mujehna, tarabganj, paraspur and belsar,s player first in race
शॅाट लगातीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रगति अभियान के तहत पीएसी परेड ग्राउंड पर चल रहीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन भी पूरा जिला प्रगति के रंग में रंगा रहा। रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री ने खेल ग्राउंड पर डीएम के साथ वॉलीबाल खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दौड़ व खो-खो में अपना दमखम दिखाया। पहले दिन के लीग मुकाबले के बाद रविवार को एकल स्पर्धा की सौ, चार सौ व पंद्रह सौ मीटर की दौड़ के फाइनल मुकाबला खेले गए। इन मुकाबलों में मुजेहना, तरबगंज, परसपुर व बेलसर के खिलाड़ी अव्वल रहे। इसके अलावा टीम स्पर्धा में वॉलीबाल व खो-खो का सेमीफाइनल मैच खेला गया। 
विज्ञापन


  प्रगति अभियान के चौथे चरण की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने डीएम आशुतोष निरंजन व अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह के साथ वॉलीबाल का मैच खेलकर किया। इसके बाद सुबह के पहले हाफ में एकल स्पर्धा में जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं की दौड़ के फाइनल मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुकाबलों में मुजेहना, तरबगंज, परसपुर व बेलसर के खिलाड़ी अव्वल रहे। चार सौ मीटर दौड़ में जीतने वाले खिलाड़ियों को कृषि मंत्री ने अपनी तरफ से नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद टीम स्पर्धा के मुकाबलों में बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ।

खो-खो के सेमीफाइनल के पहले मुकाबले पंडरीकृपाल व इटियाथोक की टीमों के बीच मैच खेला गया, जिसमें पंडरीकृपाल की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे मुकाबले में बेलसर की टीम ने मुजेहना को कराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अब सोमवार को फाइनल में पंडरीकृपाल व बेलसर की टीमें आमने-सामने होंगी। खो-खो की प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मुजेहना व इटियाथोक की टीमों के बीच खेले गए मैच में मुजेहना ने इटियाथोक को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

उधर, रविवार को खो-खो के मैच में गलत परिणाम का आरोप लगाते हुए पंडरीकृपाल की बालिकाओं ने जिलाधिकारी को घेर लिया। जब जिलाधिकारी ने फिर से मैच कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर बालिकाएं शांत हुईं। 

 प्रतियोगिता के दूसरे दिन पीएसी परेड ग्राउंड पर वॉलीबाल मैच के दौरान दो बालिकाएं गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद अफसरों ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।


प्रगति अभियान के पहले तीन चरणों में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले मुजेहना के धर्मेंद्र व ज्योति का जलवा जिला स्तर पर भी कायम रहा और दोनों प्रतियोगिता के ओवरआल चैंपियन रहे। बालक जूनियर वर्ग की सौ मीटर व चार सौ मीटर की दौड़ स्पर्धा में धर्मेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। ज्योति को चार सौ मीटर व पंद्रह सौ मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला। इसके पहले ज्योति सौ मीटर में दूसरे स्थान पर रहीं।

इनसेट
प्रगति के हम हैं चैंपियन
प्रतियोगिता        वर्ग             खिलाड़ी         ब्लॉक
दौड़ 100 मी.         जूनियर बालक        धर्मेंद्र कुमार        मुजेहना
दौड़ 100 मी.         जूनियर बालिका    काजल        तरबगंज
दौड़ 100 मी.         सीनियर बालक        माता शरण तिवारी    बेलसर
दौड़ 400 मी.         जूनियर बालक        धर्मेंद्र कुमार        मुजेहना
दौड़ 400 मी.       जूनियर बालिका    ज्योति तिवारी        मुजेहना
दौड़ 400 मी.         सीनियर बालक        अर्जुन सिंह        परसपुर
दौड़ 400 मी.         सीनियर बालिका    रेखा शुक्ला        तरबगंज
दौड़ 1500 मी.         जूनियर बालक        मौजीराम यादव    नवाबगंज
दौड़ 1500 मी.         जूनियर बालिका    ज्योति तिवारी        मुजेहना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed