{"_id":"6a76172c417c9e59060299a9","slug":"motorcyclist-slips-and-falls-in-the-rain-gonda-news-c-100-1-gon1041-163810-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश में फिसलकर गिरा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश में फिसलकर गिरा बाइक सवार
Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक फिसलने से नहर में गिरा युवक।
माधोपुर। कटरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवा पसिया से कोड़री और राजाराम टेपरा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल है। शुक्रवार सुबह इसी खराब सड़क पर फिसलकर एक बाइक सवार नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला।
हल्की बारिश में ही इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल है। 14 जून को भाजपा विधायक बावन सिंह ने इस सड़क के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। लोक निर्माण विभाग से सड़क के लिए एक करोड़ 86 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। विभाग के अवर अभियंता उपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण काम बाधित हुआ है। ठेकेदार को जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए निर्देश दिया गया है।