{"_id":"6740d0bafc03b8b0bb0e8074","slug":"money-stolen-from-soldiers-widows-account-gonda-news-c-100-1-gon1003-127700-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फौजी की विधवा के खाते से उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फौजी की विधवा के खाते से उड़ाई रकम
Sat, 23 Nov 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। दिवंगत पूर्व फौजी की पत्नी ने बीसी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
लोनावा दरगाह निवासी साकिरा ने बताया कि फौज से रिटायर्ड पति जंगबहादुर खान का निधन हो चुका है। विशुनापुर स्टेट बैंक शाखा के खाते में हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन आती है। खर्च के लिए गांव के ही बीसी से 10 हजार रुपये निकालती रहीं। आरोप लगाया कि लोनावा दरगाह में संचालित मिनी बैंक संचालक हर महीने 10 हजार रुपये की जगह 20 हजार रुपये निकालता रहा। इसकी जानकारी बैंक से स्टेटमेंट लेने पर हुई। पीड़िता के मुताबिक, उनके खाते से 1.15 लाख रुपये अधिक निकाले गए हैं। शिकायत पर बीसी संचालक ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक थाने में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
उन्होंने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि स्टेट बैंक के मिनी बैंक संचालक जावेद निवासी लोनावा दरगाह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।