{"_id":"673644c2ffb04e585a074044","slug":"money-demanded-in-the-name-of-mining-officer-audio-goes-viral-gonda-news-c-100-1-gon1002-127269-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खनन अधिकारी के नाम पर मांगी रकम, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खनन अधिकारी के नाम पर मांगी रकम, ऑडियो वायरल
Fri, 15 Nov 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीतापुर के धनईखेड़ा में अवैध खनन रोकने गईं जिला खान अधिकारी से अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोंडा में खनन को लेकर वायरल एक ऑडियो ने सनसनी फैला दी है। इस ऑडियो में करनैलगंज के सपा नेता जिले के सैकड़ों भट्ठा संचालकों से माइनिंग ऑफिसर के नाम पर साढ़े सात हजार रुपये के हिसाब से रुपये जमा करने की अपील करते सुनाई पड़ रहे हैं।
आरोप है कि सपा जिला उपाध्यक्ष और गोंडा अवध ईंट निर्माता संघ के महासचिव फहीम अहमद उर्फ पप्पू ने ईंट भट्ठा संचालकों के ह्वाट्सएप ग्रुप में अपना वायस नोट खुद डाला, उसके बाद किसी सदस्य ने उसे वायरल कर दिया। इस ऑडियो में वह जिला खनन अधिकारी अभय रंजन का नाम लेकर प्रत्येक भट्ठा संचालकों से 7500 रुपये की मांग कर रहे हैं। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खनन अधिकारी ने मामले में जांच व कार्रवाई कराने की बात कही है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
तीन मिनट 54 सेकेंड के ऑडियो में सपा नेता कह रहे हैं कि विनिमयन शुल्क की रकम इसी महीने तक जमा करनी है। पुरानी फाइल भी निकाली गई है। सब पर खनन विभाग की ओर से रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) बनने जा रही है। 7500 रुपये प्रति भट्ठा संचालक को देना है और कोई ऑफिस का खर्चा नहीं देना है। गोंडा में ऐसा कभी नहीं था, लेकिन अब समय के साथ चलना पड़ेगा। बगल के बहराइच में हजार से 500 देकर के काम चला लेते हैं। कहीं किसी को आने-जाने की जरूरत नहीं है। कैसरगंज के पूर्व सांसद के स्कूल के सामने रोहन सिंह का ऑफिस है, उन्हीं को रकम देनी है।
विज्ञापन
इस ऑडियो को लेकर जिला खनन अधिकारी अभय रंजन ने कहा कि उन्होंने किसी से रुपये की मांग नहीं की है। ऑडियो बनाकर वायरल करने व मेरा नाम लेने के मामले की जांच कराई जाएगी। कार्रवाई भी की जाएगी।
जब वायरल ऑडियो को लेकर सपा नेता फहीम अहमद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी आवाज नहीं है, लेकिन मेरे ही नंबर से इस ऑडियो को वायरल किया गया है। गोंडा अवध ईंट निर्माता संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश दत्त सिंह ने बताया कि जिसने भी ऑडियो वायरल किया है। वह हमारे संगठन में कोई पदाधिकारी नहीं है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भट्ठा संचालकों से पैसा मांगा गया है। सुबह यह ऑडियो हमको भी मिला है, जिसमें 7500 देने की बात कही गई है।