{"_id":"64caa1ec141d5f3cb2008bfc","slug":"mokalpur-road-will-be-fourlane-traffic-will-be-smooth-gonda-news-c-100-1-slko1028-2011-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मोकलपुर रोड होगी फोरलेन, सुगम होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मोकलपुर रोड होगी फोरलेन, सुगम होगा यातायात
Thu, 03 Aug 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जल्द ही जिलेवासियों को एक और फोरलेन मार्ग का तोहफा मिल जाएगा। वह दिन दूर नहीं, जब लोग मंडलायुक्त आवास से विकास भवन होते हुए मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन मार्ग पर फर्राटा भरेंगे। इस सिंगल सड़क के उद्धार की योजना को लोक निर्माण विभाग ने अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने भविष्य में सुचारु यातायात के मद्देनजर यहां फोरलेन बनाने की पहल की है।
गोंडा-लखनऊ मार्ग से एसपी आवास, दीवानी कचहरी, विकास भवन, हाउसिंग कॉलोनी से होकर यह सड़क मेडिकल कॉलेज और सर्किट हाउस तक जाती है। वर्तमान में यह सड़क सिंगल लेन है। साथ ही कई जगह क्षतिग्रस्त भी है। इस मार्ग पर एक समय केवल एक ही चार पहिया वाहन जा पाता है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक यह शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क की चौड़ाई कम है। मेडिकल कॉलेज बन गया है। जब यहां कक्षाएं शुरू होंगी तो इस मार्ग पर यातायात भी बढ़ेगा। एंबुलेंस, प्राइवेट वाहन, मेडिकल वाहन के साथ ही आमजनों का आवागमन भी बढ़ेगा। ऐसे में इस सड़क को फोरलेन में परिवर्तित किए जाने की जरूरत है। साथ ही डिवाइडर बनाने की भी बात कही गई है।
मंडलायुक्त आवास से सर्किट हाउस व मेडिकल काॅलेज जाने वाली सड़क ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) के अधीन है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने आरईडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पूर्व में यदि इस सड़क के चौड़ीकरण व अनुरक्षण को लेकर कोई प्रस्ताव भेजा गया हो तो उसका भी विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भगवान प्रसाद ने बताया कि सड़क ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की है। सड़क का पुनरुद्धार कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। भविष्य की योजना को लेकर कार्य किया जा रहा है। संबंधित से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव आने के बाद उस पर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।