फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MDM cooks will be seen in brown sarees.

Gonda News: भूरी साड़ी में दिखेंगी एमडीएम की रसोइया

Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
MDM cooks will be seen in brown sarees.
गोंडा। परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को जल्द ही नई वर्दी के रूप में भूरे रंग की साड़ी मिलेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 35 लाख 17 हजार 500 रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की 7035 रसोइयों के बैंक खातों में 500-500 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे वे निर्धारित रंग की साड़ी खरीद सकें। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विकासखंडों से विद्यालयवार कार्यरत रसोइयों का अद्यतन विवरण मांगा है। सूची प्राप्त होने के बाद पात्र रसोइयों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी रसोइयों को भूरे (ब्राउन) रंग की साड़ी ही खरीदनी होगी, ताकि पूरे जिले में एमडीएम रसोइयों की एक समान पहचान सुनिश्चित हो सके। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयवार विवरण मिलते ही रसोइयों के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद सभी रसोइयां निर्धारित रंग की नई साड़ी पहनकर विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed