फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Matter of demolition of 26 houses in Nagwa reaches Chief Minister

Gonda News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा नगवा में 26 घर ढहाने का मामला

Thu, 08 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Matter of demolition of 26 houses in Nagwa reaches Chief Minister
गोंडा। तरबगंज के नगवा में खलिहान व खाद गड्ढे की सरकारी जमीन पर बने 26 घर उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा ढहाने का मामला मुख्यमंत्री के दरबार पहुंच गया है। जिले के छह भाजपा विधायकों ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंटकर पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की।
विज्ञापन

मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री की अगुवाई में बावन सिंह, प्रेम नरायन पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात कुमार वर्मा और अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संयुक्त हस्ताक्षर वाला मांगपत्र सौंपा। रमापति शास्त्री के पैड पर दिए गए पत्र में कहा गया कि नगवा में 50 साल पहले खलिहान की जमीन पर 26 परिवारों के मकान बने थे। चार अक्तूबर को इन मकानों को ढहा दिया गया। इससे 250 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और दो दर्जन परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विधायकों ने प्रभावित परिवारों को मानवीय आधार पर मुख्यमंत्री आवास, जमीन का पट्टा और उचित मुआवजा देने की मांग की है। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed