फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; FIR against four.

Gonda News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चार पर एफआईआर

Fri, 19 Jun 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 19 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; FIR against four.
खोड़ारे (गोंडा)। बक्सारिया ग्रंट बनकटवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुक्कनपुर गांव निवासी अमृता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री वंदना देवी की शादी दो दिसंबर 2024 को बक्सारिया ग्रंट बनकटवा निवासी विश्वंभर उर्फ लालमन यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग कम दहेज मिलने की बात कहकर वंदना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शादी में 1.21 लाख रुपये नकद देने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

वंदना तीन दिन पहले ही अपने ससुराल गई थी। बृहस्पतिवार रात दहेज की मांग को लेकर पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। अगले दिन सुबह वंदना ने फोन कर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी और शरीर पर आई चोटों की तस्वीरें भी भेजीं। आरोप है कि कुछ देर बाद जब परिजनों ने दोबारा संपर्क किया तो ससुराल पक्ष ने उन्हें अस्पताल पहुंचने को कहा। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को वंदना की मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति विश्वंभर उर्फ लालमन यादव, मोहन यादव, अशोक यादव तथा एक महिला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मनकापुर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed