फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Market buzzed over Diwali, buyers gathered

दीपावली को लेकर बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार

Mon, 09 Nov 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Market buzzed over Diwali, buyers gathered
गोंडा में गारमेंट की दुकान पर साड़ी की खरीददारी करती महिलायें। - फोटो : GONDA
गोंडा। इसी हफ्ते दीपावली का त्योहार पड़ने से बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दीपावली पर बर्तन बाजार, आभूषण बाजार, ऑटोमोबाइल तथा गारमेंट की दुकानों पर भीड़ रहती है। इसी सप्ताह दीपावली होने के कारण बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी है। कोरोना महामारी के बीच आठ माह बाद बाजार गुलजार होने शुरू हो गयें हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करेंगे। जिससे इस सप्ताह अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। चौक बाजार में रेडीमेड कपड़ो के व्यवसायी राजेंद्र सिंह का मानना है कि दुकानदारी फिर से पहले की तरह होने लगी है। पिछले आठ महीनों से गायब रौनक बाजारों में फिर से देखने को मिल रही है। इस सप्ताह अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

बर्तनों की बिक्री बढ़ी
दीपावली व धनतेरस के चलते आभूषण व कपड़ों के साथ-साथ बर्तनों की बिक्री भी बढ़ी है। चौक के बर्तन व्यवसायी पारसनाथ का कहना है कि पिछले हफ्ते भी अच्छी बिक्री हुई थी। इस सप्ताह धनतेरस में बर्तनों की बिक्री और भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कम नहीं हुआ चीनी झलरों का चलन
भारत-चीन के बीच रिश्तों में आई दरार के चलते इस बार चीनी झालरों के बिक्री में कमी आने की संभावना थी। सोशल मीडिया पर भी चीनी उत्पादों की खरीदारी न करने की अपील की जा रही थी। लेकिन बाजार में चीनी झालरों ने एक बार फिर कब्जा जमा लिया। दीपावली आते ही ड्रैगन बाजार में फिर हावी हो गया। दुकानदारों द्वारा चीनी झालरों को स्वदेशी लुक देने के लिए पैकिंग व उनके तार बदल दिए जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी स्वदेशी झालरों में ज्यादा वैरायटी नहीं है। चीनी झालरों की अपेक्षा काफी मंहगी भी हैं। स्वदेशी झालरें जहां 70 से 80 रुपये लरी बिकती है वहीं उससे अधिक आकर्षक वाली चीनी झालर 20 से 25 रुपये लरी मिल जा रही है। ऐसे में ग्राहक चीनी झालर अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास फीसदी तक बढ़ सकता सराफा का कारोबार
धनतेरस व दीपावली में सोने-चांदी की खरीदारी शुभ माना जाता है। ऐसे में सर्राफा व्यापारियों को इस सप्ताह करीब 50 फीसदी व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। श्रीराम आभूषण भंडार के वीरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि धनतेरस के पहले ज्वैलरी की खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र में अच्छी खरीदारी हुई है। ग्राहकों ने सोना-चांदी, नग व अन्य आभूषण की बुकिंग भी करवा रखी है। इस हफ्ते 50 फीसदी के करीब दुकानदारी में बढ़ोत्तरी की संभावना है। नवीन रस्तोगी ने कहा कि इस इस हफ्ते अच्छी बिक्री की उम्मीदें हैं। ग्राहकों ने धनतेरस के लिए बुकिंग करवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed