फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many dilapidated schools have collapsed, but are included in polling stations

Gonda News: ध्वस्त हो गए कई जर्जर स्कूल, लेकिन मतदेय स्थलों में हैं शामिल

Fri, 14 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Many dilapidated schools have collapsed, but are included in polling stations
गोंडा जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मतदेय स्थल के रूप में चिह्नित कई स्कूल भवन जर्जर हालत में होने के कारण ध्वस्त कर दिए गए हैं, लेकिन फिर भी इन्हें मतदेय स्थलों की सूची से हटाया नहीं गया है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी मतदेय स्थलों की दोबारा भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने सभी एसडीएम को बूथवार निरीक्षण कर 20 नवंबर तक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के 16 ब्लॉकों की 1,192 ग्राम पंचायतों में 1,550 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर कुल 4,308 मतदेय स्थल निर्धारित हैं। इन पर लगभग 26.68 लाख मतदाता वोट डालेंगे। मतदाता सूची तैयार करने के लिए अब तक 1,150 पंचायतों की हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा हो चुकी हैं। पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद जिले में मतदाताओं की अद्यतन संख्या स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

अब भी सूची में हैं जर्जर भवन
ज्यादातर मतदान केंद्र स्कूल या सरकारी भवनों में बनाए गए थे। कई पुराने व जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नई इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन निर्वाचन सूची में सुधार नहीं किया गया। ऐसे में एडीएम ने कहा है कि सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सुविधाएं (पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प आदि) उपलब्ध हैं या नहीं, इसकी रिपोर्ट भी बनाई जाए। जो भवन ध्वस्त हो चुके हैं, उनके स्थान पर नए मतदेय स्थल तय किए जाएं। सभी एसडीएम, बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिवों को यह कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। यदि किसी बूथ की स्थिति प्रभावित पाई जाती है, तो उसका पुनर्निर्धारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लीकेट मतदाताओं की फीडिंग शुरू
जिले में 3.63 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान सामने आई है। इस गंभीर मामले पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। 20 नवंबर तक डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन व फीडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे, तीन शिफ्टों में कार्य करते हुए प्रविष्टि दुरुस्त कराने को कहा गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि बैलेट पेपर की आपूर्ति शीघ्र होने वाली है और चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed