{"_id":"6a0b51af3d47bc4154088426","slug":"make-arrangements-for-drinking-water-at-public-places-commissioner-gonda-news-c-100-1-slko1028-158594-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर कराएं पेयजल का इंतजाम : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर कराएं पेयजल का इंतजाम : कमिश्नर
Mon, 18 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में लगातार बढ़ रही गर्मी एवं लू के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल जिला स्तरीय हीट एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लू से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, सीएचसी, पीएचसी, विद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। आवश्यकतानुसार प्याऊ स्थापित कराए जाएं। गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जाए, जिससे बच्चों को लू एवं अत्यधिक तापमान से सुरक्षित रखा जा सके।
मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को पशुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं एवं अन्य स्थानों पर पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल एवं छांव की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भीषण गर्मी के दौरान पशुधन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक जनपद में कम से कम दो जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया जाए। इसके लिए रोस्टर तैयार कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। (संवाद)