फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mahants and teachers honored on Guru Purnima

Gonda News: गुरु पूर्णिमा पर महंतों और शिक्षकों का किया सम्मान

Wed, 29 Jul 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mahants and teachers honored on Guru Purnima
गोंडा। गुरु पूर्णिमा पर भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी मंडलों में साधु-संतों, कथावाचकों, महंतों, पुजारियों, शिक्षकों और आध्यात्मिक गुरुओं का सम्मान किया। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों व मठों में पहुंचकर माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने अपने आध्यात्मिक गुरु स्वर्गीय डॉ. कृष्ण चंद्राचार्य का स्मरण करते हुए बेलसर रगड़गंज स्थित हनुमान मंदिर के महंत अंगद दास और अपने राजनीतिक गुरु राजबहादुर सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया। जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश भारती, अवधेश तिवारी और शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटियाथोक मंडल में भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव एडवोकेट ने अष्टभुजा माता मंदिर के महंत मानिक राम द्विवेदी का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। साथ ही संत राम प्रसाद द्विवेदी और संत शीतल गौतम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक देवी प्रसाद पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवपुर मंडल में जिला मीडिया सह-प्रभारी अभिषेक दत्त त्रिपाठी ने गुरुओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवनारायण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आयुष पांडेय, कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार, सूर्य नारायण सिंह, राम नारायण मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed