फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Madam, the body is burning with fever... please give some medicine

Gonda News: मैडम, बुखार से शरीर तप रहा है...दवा दे दीजिए

Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Madam, the body is burning with fever... please give some medicine
पीएचसी में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
गोंडा। पंतनगर पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पूर्वाह्न 11:45 बजे चिकित्साधिकारी डॉ. पाटला पांडेय अपने कक्ष में बैठी थीं। इसी बीच मोकलपुर के 59 वर्षीय ओमप्रकाश पहुंचे। डॉ. पाटला ने पूछा कि बाबा क्या दिक्कत है। इस पर वह बोले कि मैडम, तीन दिन से बुखार आ रहा है। शरीर तप रहा है। ऐसी दवा दीजिए कि जल्द तबीयत ठीक हो जाए। डॉक्टर ने उनकी जांच कराई। इसके बाद पांच दिन की दवा दी गई। यहां बुखार के 23 मरीज आए।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार पीएचसी मसकनवा में जन आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने 63 मरीजों का उपचार किया। स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड आदि दवाएं दी गईं। सीएचओ पुष्पलता, फार्मासिस्ट रमेश यादव, एलटी छांगुर प्रसाद, वार्ड बॉय अनूप कुमार सहित आशा संगिनी ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बालपुर संवाद के अनुसार पीएचसी आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या लगातार घटती नजर आ रही है। रविवार दोपहर तक मेले में केवल 17 मरीजों ने ही स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. फखरे आलम ने बताया कि इन दिनों सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे अस्पताल परिसर में फार्मासिस्ट गाजी रिजवान, राम उजागर ओझा, अलका पांडेय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अस्पताल कर्मियों के अनुसार, सुबह आए 17 मरीज जांच कराने के बाद दवा लेकर लौट गए थे।

पीएचसी में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। संवाद

पीएचसी में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed