फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leopard caught from Fatima School

Gonda News: फातिमा स्कूल से पकड़ा गया तेंदुआ

Sun, 28 Jul 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught from Fatima School
गोंडा। शहर के फातिमा स्कूल में पहुंचा तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया है। वन विभाग की टीम ने दसवें दिन पिंजड़े के कैद होने के बाद उसे ट्रैंकुलाइज (खास तरह की गन से बेहोशी का इंजेक्शन लगाना) किया। तेंदुए के स्कूल परिसर में आने से शनिवार को पूरी तरह से पढ़ाई बंद कर दी गई थी। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए कई दिन से अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


बीते 17 जुलाई को तेंदुआ शहर के फातिमा स्कूल में पहुंच गया था। उसने स्कूल में छोटे बच्चों के खेलने के लिए बने एलबर्ट ब्लॉक में ठिकाना बना लिया था। इससे छोटे बच्चों की पढ़ाई दो घंटे पहले ही बंद कर दी जाती थी। वन विभाग ने पहले उसे फिशिंग कैट बताकर गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में स्कूल प्रबंधन ने डीएम को जानकारी दी। डीएम के कड़े रुख के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने निगरानी शुरू की।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। शुक्रवार को स्कूल परिसर के बगल में खाली पड़े एक मकान में तेंदुआ दिखने के बाद शनिवार को स्कूल में छुट्टी कर दी गई थी। तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए टीम भी लगाई गई थी। स्कूल परिसर में लगाए गए पिंजड़े में शनिवार को तेंदुआ फंस गया। इसके बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर बेहोश किया गया। वन विभाग की टीम उसे ले गई है। डीएम ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------
होश आते ही दहाड़ा
पिंजड़े में कैद होने के कुछ देर बाद तेंदुआ होश में आया। पहले तो वह सुस्त रहा। फिर थोड़ी देर बाद पूरे शरीर को झटका और दहाड़ने लगा। पिंजड़े से आजाद होने के लिए काफी मशक्कत की। वनकर्मियों ने उसे पानी से भिगोकर शांत कराया लेकिन वह पिंजड़े से निकलने के लिए परेशान दिखा। माना जा रहा है कि कुआनो या टिकरी जंगल से निकलकर तेंदुआ शहर में आ गया था।

डीएम आवास में भी डेढ़ साल मेहमान रह चुका है तेंदुआ
साल 2021 में सिविल लाइंस स्थित जिलाधिकारी आवास में भी तेंदुआ पहुंच गया था। 25 अक्तूबर 2022 को तेंदुआ पकड़ा जा सका था। उस समय कई बार तेंदुआ सीसीटीवी कैमरों में उछल-कूद करते दिखा था। इसके बाद कतर्नियाघाट और बरेली से विशेषज्ञ बुलाए गए। लंबी कवायद के बाद डीएम आवास से तेंदुआ पकड़ में आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed