फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal's death from Corona, court sealed

कोरोना से लेखपाल की मौत, कोर्ट सील

Mon, 24 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal's death from Corona, court sealed
गोंडा। कोरोना वायरस जिले में कभी कम तो कभी ज्यादा फैल रहा है। एक सप्ताह पहले जहां वायरस का संक्रमण थोड़ा सा कम हो गया था। लेकिन फिर कोरोना ने बीते सप्ताह अपना संक्रमण फैला दिया है। बताया जा रहा है कि इधर लोगों की लापरवाही बढ़ने से कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। ऐसे में अब लोगों को काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते जहां मुजेहना की दिनारा ग्राम पंचायत में एक लेखपाल की मौत हो गई, वहीं जिला न्यायालय में एक कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद कोर्ट को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के एक कर्मचारी को कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर हाईकोर्ट के निर्देश पर कोर्ट को सोमवार के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार के सारे वादों को अगली तारीख पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे कई वादकारियों को सोमवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बीएसए कार्यालय में तैनात एक और कर्मचारी की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे बीएसए दफ्तर और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में संक्रमण का खतरा और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

22 अगस्त को लेखपाल की तबीयत हुई थी खराब
मुजेहना ( गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना की ग्राम पंचायत दिनारा निवासी लेखपाल देवी प्रसाद की कोरोना संक्रमण से रविवार को मौत हो गई। दिवंगत लेखपाल मनकापुर तहसील के राजस्व ग्राम दतौली में कार्यरत थे। लेखपाल के निधन पर क्षेत्र के विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। लेखपाल के बड़े बेटे स्वामीनाथ ने बताया कि मेरे पिताजी की तबीयत 22 अगस्त को अचानक खराब हुई थी। इन्हें बहराइच के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव निकली थी। तबीयत में सुधार ना होने के कारण रविवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश प्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, शेष राम बारी ,कमलाकांत शुक्ला आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 25
बीते तीन दिनों से लगातार कोरोना से मौत हो रही है। तीन दिन पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और इटियाथोक के एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी, वहीं सोमवार को मुजेहना के एक लेखपाल की कोरोना से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 25 हो गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को उनके लक्षण के आधार पर इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed