फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers' protest and demonstration in front of the SP office

Gonda News: एसपी कार्यालय के सामने वकीलों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' protest and demonstration in front of the SP office
एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। अधिवक्ता अमन पांडेय को कथित तौर पर जहर देने और पत्रकार सत्यम मिश्र पर हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कलेक्ट्रेट और सिविल न्यायालय परिसर में नारेबाजी के बाद एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। एएसपी (पश्चिमी) नितेश सिंह को मांगपत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सत्यम मिश्र के परिवार की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के अनुसार, अमन पांडेय को 24 जुलाई 2026 को परसपुर क्षेत्र के बेलमत्थर रानीपुरवा में बुलाया गया था, जहां विवाद के दौरान उन्हें जबरन जहर पिला दिया गया। मामले में चार अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हुई थी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर वकीलों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पत्रकार सत्यम मिश्र के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी उनके भाई अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्र के परिवार को धमकियां मिलने की बात कही गई। प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी और सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया। संचालन महामंत्री सुनील कुमार पांडेय और गौरीशंकर चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान रामकरन मिश्र, उपेंद्र मिश्र, विंदेश्वरी प्रसाद दूबे, दीनानाथ त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, सुनील ओझा, विनय कुमार तिवारी, मनोज सिंह, मनोज मिश्र, अनिल देव शुक्ल, विनय मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed