{"_id":"63694b34e4dc6a6bca7baef3","slug":"kartik-purnima-today-fair-will-be-held-gonda-news-lko656084031","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा आज, लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा आज, लगेगा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर मेले का आयोजन होगा। इनमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस सहित अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। मेले को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। घाटों की सफाई के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य टीमें भी लगाई गई हैं। सरैंया चौबे स्थित बाबा कुटी व गोड़वा घाट पर मेले का आयोजन किया जाएगा, यहां हजारों श्रद्धालु स्नान-दान करके मेले का आनंद लेंगे।
इटियाथोक में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को तिर्रेमनोरमा में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में प्रशासन जुटा रहा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के मनवर नदी के उद्गम स्थल पर प्रतिवर्ष विशाल मेला लगता है। मेला परिसर में आने वाले नौवागांव मार्ग, बलहीजोत व फरेंदा शुक्ल मार्ग पर वाहनों का आवागमन बैरियर लगाकर रोक दिया गया है।
इसके अलावा मेला परिसर में पीएसी, फायर व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात की गई है। सोमवार को मेला परिसर के दुकानदारों को पुलिस ने रास्ते को छोड़कर दुकान लगाने की हिदायत दी। तिर्रेमनोरमा मेले में जिले के अलावा अन्य स्थानों से भारी भीड़ होने की संभावना है। जिसे देखते हुए सरोवर में मोटर बोट के साथ ही जल पुलिस की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
खरगूपुर क्षेत्र में कुवानो नदी के बलुआ घाट पर मेले का आयोजन होगा। मुजेहना क्षेत्र के ईश्वरनंद कुटी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाएगा।