फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jewelery stolen on the pretext of cleaning it with washing powder

Gonda News: वाशिंग पाउडर से साफ करने का झांसा देकर उड़ाए गहने

Tue, 22 Oct 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen on the pretext of cleaning it with washing powder
गोंडा। छपिया के खालेगांव में दो टप्पेबाज वाशिंग पाउडर से जेवर साफ करने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शिकायत मिली है। मसकनवा चौकी प्रभारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन




मसकनवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत खालेगांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया की सोमवार सुबह 10.30 बजे बाइक से दो अज्ञात लोग उनके घर आए। घर में मौजूद उनकी पत्नी बिंदू त्रिपाठी से पहले वाशिंग पाउडर बेचने की बात की। फिर दोनों लोगों ने पाउडर से सोने-चांदी के जेवर साफ करने की भी बात कही। उनकी पत्नी दोनों लोगों के बहकावे में आकर घर में रखी सोने की एक चेन व अंगूठी साफ करने के लिए दे दी। दोनों व्यक्तियों ने चेन व अंगूठी को सफेद पाउडर के पैकेट में रखा। फिर बातों में उलझाकर उसी तरह का एक पैकेज बिंदू को थमाकर दोनों भाग गए। कुछ देर बाद बिंदू ने पैकेट खोला तो उसमें जेवर की जगह कंकड़ रखे थे। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed