फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jam at many places from Prayagraj to Ayodhya

Gonda News: प्रयागराज से अयोध्या तक जगह-जगह जाम

Mon, 10 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jam at many places from Prayagraj to Ayodhya
कटरा ​शिवदयालगंज तिराहे पर लगा जाम। - संवाद 
टिकरी/गोंडा। महाकुंभ में स्नान व पूजन कर प्रयागराज से अयोध्या के रास्ते लौट रहे गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती व नेपाल के श्रद्धालुओं को जगह-जगह घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। प्रयागराज व सुल्तानपुर में जाम के चलते लोग एक-दो दिन बाद अपने घर पहुंच पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। प्रयागराज से अयोध्या रूट पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। इनमें गोंडा डिपो की 48 बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ से लौटे तरबगंज निवासी शिवपूजन ने बताया कि दो दिन पहले ही वह स्नान करके घर के चल दिए थे, लेकिन रास्ते में जाम के कारण वह सोमवार को गोंडा पहुंच सके। इटियाथोक के राहुल ने बताया कि प्रयागराज के फाफामऊ, सुल्तानपुर में पयागीपुर व कटका के पास कई घंटों तक जाम से जूझना पड़ा। इसके बाद अयोध्या में जाम होने के कारण भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के पास जाम में फंसे गोंडा के रवींद्र कुमार ने बताया कि करीब चार घंटे तक परेशान रहे। वहां से निकले तो अयोध्या और गोंडा जिले की सीमा पर भी घंटों से जूझना पड़ा। हालांकि, गोंडा बस स्टेशन से सवारी वाहन मिल रहे हैं। सोमवार को बस स्टेशन पर सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज से लौटे। बस अड्डे से निकलकर टैक्सी और निजी बसों के जरिए वह अपने घर लौटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने सरयू पुल पर चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद
कटरा शिवदयालगंज तिराहे से पुराने सरयू पुल होकर अयोध्या जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराने पुल से अयोध्या की तरफ चौपहिया वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में लोगों को पुल से पैदल ही आना-जाना पड़ रहा है। सरयूघाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ई रिक्शा व दोपहिया वाहनों का पुराने पुल से आवागमन चालू है। सिर्फ चौपहिया वाहनों पर रोक लगाई गई है। इन वाहनों को लोलपुर हाईवे बंदकर नीचे से आवागमन कराया जा रहा है। बस्ती की तरफ से आ रहे वाहनों को रोक-रोककर छोड़ा जा रहा है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच से आने वाले वाहनों को लोलपुर हाईवे की तरफ कटरा शिवदयालगंज तिराहे से होकर भेजा जा रहा है। नवाबगंज थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के चौपहिया वाहनों को विभिन्न स्थानों में बनाए गए स्टैंड पर खड़ा कराया जा रहा है।


अयोध्या से पैदल ही गोंडा पहुंच रहे यात्री
अयोध्या से मुंडन संस्कार कराकर अपने घर गोंडा लौट रहे हेमराज ने बताया कि महिलाओं और बच्चों लेकर पैदल ही आना पड़ा। बहराइच से अयोध्या स्नान करने गईं राजकुमारी देवी ने बताया कि पुराने सरयू पुल की तरफ जगह-जगह रास्ते बंद किए गए हैं। इसके चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


अन्य रूटों पर बढ़ी परेशानी
गोंडा डिपो की 48 बसें महाकुंभ में फंसने व 10 शटल बसों के प्रयागराज में संचालन के कारण गोंडा डिपो में अन्य रूटों के लिए बसों की किल्लत है। ऐसे में लखनऊ व कानपुर रूट के यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहनों ने भीड़ के दबाव को देखते हुए किराया बढ़ा दिया है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed