फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Interim list of 131 high school and intermediate examination centers released

Gonda News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 131 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी

Fri, 24 Nov 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Interim list of 131 high school and intermediate examination centers released
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। 28 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों को लेकर दावे आपत्तियां ली जाएगीं। इसके निस्तारण के बाद नए सिरे से फाइनल सूची जारी होगी। ताकि मानक के विपरीत परीक्षा केंद्रों न बनाए जा सकें।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 92 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए 131 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की है। इन परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग पांच सौ विद्यालयों के विद्यार्थियों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जानी हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 28 नवंबर तक आमजनों से लेकर कोई भी अपनी आपत्ति व दावे को लेकर कार्यालय में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकता है। इसके बाद सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। तहसीलों के माध्यम से बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कराया गया था। एसडीएम की अगुवाई में भौतिक संसाधनों को देखते हुए अंतरिम सूची जारी की गई है। डीआईओएस ने बताया कि अंतरिम सूची के बाद जल्द फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 नए विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र
अधिकारियों ने बताया कि इस बार 35 नए विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सात राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे समेत कई अन्य इंतजाम नहीं हैं, जिन्हें परीक्षा से पहले हर हाल में पूरे करने होंगे। पिछले साल 143 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। जबकि इस बार 12 परीक्षा केंद्र कम हो गए हैं। कुल 131 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की अंतरिम सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article