{"_id":"689b7d5b7f4ee949f508e7f0","slug":"instructions-to-set-right-arrangements-before-kajari-teej-fair-gonda-news-c-100-1-slko1026-142262-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कजरी तीज मेले से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कजरी तीज मेले से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Tue, 12 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज पर लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सरयू घाट से जल लेकर कांवड़िये 26 अगस्त को शिवमंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को सीडीओ अंकिता जैन के साथ शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित साफ-सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम 24 घंटे तैनात रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए। एडीएम आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विशाल कुमार, सीओ सिटी आनंद कुमार राय, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)