फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inspector Khargupur Line Hajir

Gonda News: इंस्पेक्टर खरगूपुर लाइन हाजिर

Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inspector Khargupur Line Hajir
गोंडा। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में एफआईआर न दर्ज करना खरगूपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को भारी पड़ गया। एसपी विनीत जायसवाल ने लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। बीते सात दिसंबर को खरगूपुर के रनियापुर रेहरवा निवासी गुलाबवीर (30) तेरहवीं में अपनी ससुराल कपूरजोत गए थे। देर रात लौटते समय गोपाल बाग तिराहे के पास कोहरे में उनकी बाइक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में गुलाबवीर की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी क्रांति देवी थाने गईं, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की। इसके बाद क्रांति देवी ने एसपी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed