फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Illegal shops collapsed in front of RTO office, 8 arrested

आरटीओ दफ्तर के सामने ढहाई गईं अवैध दुकानें, 8 गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal shops collapsed in front of RTO office, 8 arrested
गोंडा। संभागीय परिवहन कार्यालय पिछले काफी समय से चर्चा के केन्द्र में रहा है। यहां बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के चलते रोजाना काफी बवाल होता था। एक दिन इसी को लेकर काफी विवाद बढ़ गया और पुलिस तक को बुलाना पड़ा। इसके बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम को पत्र भेजकर कार्यालय के बाहर अवैध रूप से दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एक्शन लेते हुए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस की टीम को मौके पर भेजा। शनिवार को अफसरों की टीम को देखते ही आरटीओ दफ्तर के सामने भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी की अगुवाई में शनिवार को नगर पालिका की टीम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आरटीओ दफ्तर के बाहर अवैध ढंग से दुकान चलाते और काम करते पाये गये 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि वहां अस्थाई रूप से बनी ढाबली और दुकानों को ढहा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन्ही दुकानों से बैठकर आरटीओ आफिस में दलाली का रैकेट चलता था। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। इससे कार्यालय के कार्यों में काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन

कार्यालय में भी मारा जा सकता छापा
बिचौलियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ बिचौलिये कार्यालय में भी जाकर दबंगई करते हैं। इसके खिलाफ भी जल्द ही अभियान चलाया जा सकता है। आरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि संभाग के सभी एआरटीओ को कार्यालय में लगातार निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed