फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the housing was not found, women surrounded the BDO

नहीं मिला आवास तो महिलाओं ने बीडीओ को घेरा

Wed, 02 Sep 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
If the housing was not found, women surrounded the BDO
गोंडा के मुजेहना ब्लाक में बीडीओ का घेराव करने पहुंची आवास न मिलने से नाराज महिलाएं। - फोटो : GONDA
मुजेहना (गोंडा)। पंचायत कर्मियों से नाराज दर्जनों की संख्या में महिलाएं बुधवार को विकासखंड कार्यालय मुजेहना पहुंची। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की। बीडीओ ने महिलाओं को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुधवार को ग्राम पंचायत नव्वागांव की लगभग डेढ़ दर्जन महिलाएं विकासखंड मुख्यालय पर पहुंचकर खंड विकास अधिकारी शेरबहादुर सिंह से मिली और नारजगी जताई।
विज्ञापन

महिलाओं ने आवास आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया और मांग पत्र देकर आवास दिलाए जाने की मांग की। महिलाओं का आरोप था कि हम सभी के पास आवास नहीं है हम लोग पल्ली वह फूस की झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। वर्षों से ग्राम प्रधान व ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई। आवास भी नहीं दिया गया, जबकि हम लोग अत्यंत गरीब व निर्बल वर्ग के हैं। चंद्रावती, मंजूदेवी ,संतरा, कुसमादेवी, सावित्री देवी, नीतू, सुमन, सुशीलादेवी, शांतिदेवी, रूप प्रताप, पूनमदेवी, मायादेवी, सुंदरपती आदि दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नव्वागांव सलाहुद्दीन ने बताया कि आवास आवंटन के चयन के लिए ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों से लिस्ट मांगी गई थी। उसमें इन लोगों का नाम सम्मिलित नहीं था। हालांकि इनके आवास आवंटन के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बुधवार को ग्राम पंचायत सचिवालय पर बैठक कर कार्यवाही की जाएगी। खंड विकास अधिकारी मुजेहना शेरबहादुर सिंह ने कहा कि जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed