फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hospital sealed following complaint; notices issued to four hospitals

Gonda News: शिकायत पर अस्पताल सील, चार अस्पतालों को नोटिस

Wed, 29 Jul 2026 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Hospital sealed following complaint; notices issued to four hospitals
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इटियाथोक स्थित एक अस्पताल को सील कर दिया। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में अनियमितता मिलने पर चार अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि इटियाथोक स्थित न्यू जेपी हॉस्पिटल के संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी। जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. जय प्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन अस्पताल संचालक नहीं मिले। इस पर अस्पताल को सील कर संचालक को आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान चार निजी अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण संबंधी मानकों का पालन नहीं पाया गया। संबंधित अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लेते कर्मियों के वीडियो वायरल
मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित एक विंग के एक कर्मचारी का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कर्मचारी खिड़की पर खड़े एक व्यक्ति से रुपये लेते दिखाई दे रहा है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। हम पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed