फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Had murdered woman to get rid of stalker

Gonda News: पीछा छुड़ाने के लिए की थी महिला की हत्या

Tue, 03 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Had murdered woman to get rid of stalker
गोंडा। सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सुखई गांव की रहने वाली मीना देवी की हत्या झाड़फूंक करने वाले भगवानदीन ने ही पीछा छुड़ाने के लिए की थी। पुलिस ने भगवानदीन को गिरफ्तार कर ये खुलासा किया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी भगवानदीन निवासी देईपार थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस पर उसने बताया कि मीना देवी (35) पत्नी हरिप्रसाद बीमार रहती थी। वह झाड़फूंक के बहाने मीना के घर आने-जाने लगा। ठीक करने का झांसा देकर 14 फरवरी को उसे अपने साथ लेकर अंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ माथा टेकने चला गया था।
विज्ञापन

भगवानदीन ने बताया कि किछौछा शरीफ से लौटकर अपने घर पहुंचा तो मीना को साथ देखकर बेटी ने दोनों को घर से भगा दिया। इसके बाद दोनों गांव-गांव घूमते रहे। कोई ठिकाना न होने के कारण दोनों कभी किसी गांव में तो कभी खलिहान में रहकर दिन गुजार रहे थे। 29 सितंबर को दोनों भटकते हुए खोड़ारे क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के समीप कुआनो जंगल में पहुंच गए। जहां थक जाने के कारण मीना को नींद आ गई और वह गहरी नींद में सो गई। तभी भगवानदीन ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को उसी के कपड़े से जलाने के बाद भाग गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी भगवानदीन को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed