फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gudiya and Ashish top the 200 meter race

Gonda News: 200 मीटर दौड़ में गुड़िया और आशीष अव्वल

Fri, 05 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gudiya and Ashish top the 200 meter race
 बेलसर के प्राथमिक विद्यालय तनिहन पुरवा में बच्चों को पुरस्कृत करते जिला पंचायत सदस्य विनोद कुम
बेलसर। जगदंबा शरण इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में गुड़िया व आशीष ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, बीईओ नूतन जायसवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने किया।
विज्ञापन


50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तनिहन पुरवा के आशीष प्रथम, कंपोजिट विद्यालय दुर्जनपुर के शिवम द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय मुजेड़ के लक्ष्मण तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय अकौनी की गुड़िया प्रथम, लौवा टेपरा की आस्था मिश्रा द्वितीय और मुजेड़ की संध्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में तनिहन पुरवा के अमन यादव प्रथम, अकौनी के दिवस द्वितीय और पल्लवार पुरवा के पंकज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अकौनी की गुड़िया प्रथम, तनिहन पुरवा की नीलू द्वितीय और मुजेड़ की मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अकौनी की गुड़िया ने फिर बाजी मारी। दुर्जनपुर की आरती द्वितीय और लौवा टेपरा की मधु सिंह तृतीय रहीं। बालक वर्ग में तनिहन पुरवा के आशीष प्रथम, अकौनी के दिवस द्वितीय और मुजेड़ के राजकमल तृतीय स्थान पर आए। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया। मौके पर आनंद प्रताप सिंह, रामेश्वरम शुक्ल, जितेंद्र पांडेय सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed