{"_id":"682b6ba4faf295e0bf020f70","slug":"govinda-set-the-stage-on-fire-people-danced-to-his-songs-gonda-news-c-100-1-slko1028-137950-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोविंदा ने बांधा समां, गानों पर झूम उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोविंदा ने बांधा समां, गानों पर झूम उठे लोग
Mon, 19 May 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के मिझौरा गांव में गीत प्रस्तुत करते फिल्म स्टार गोविंदा। - संवाद
पसका (गोंडा)। परसपुर के ग्राम मिझौरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के यहां निजी कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने महफिल में समां बांध दिया। कार्यक्रम में गोविंदा की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
रात नौ बजे कार्यक्रम में आए गोविंदा ने सीधे स्टेज पर पहुंचकर महामृत्युंजय मंत्र, बाबा विश्वनाथ व श्रीराम के जयकारे से लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने अंगना में बाबा दुआरे पे मां..., सरकाय लेव खटिया जाड़ा लगे... गाना गाया तो लोग खुशी से झूम उठे। वह प्रसिद्ध डायलॉग बोले- खुद को मुगले आजम और मुझे अनारकली समझते हो...। तो महफिल में तालियां गूंजने लगीं।
लोगों ने गोविंदा से यूपी वाला ठुमका लगाने को कहा तो वह बोले, अभी मैं केवल शुभेच्छा देने आया हूं फिर आऊंगा तो जरूर करूंगा। गोविंदा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक दलों से कोई सरोकार नहीं है। भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा कलाकारों के साथ रहा है। गोविंदा ने बताया कि उनकी मां ने 14 साल की उम्र में फिल्म जगत में प्रवेश करके शारदा का किरदार निभाया। उनकी मां ने नौ फिल्में कीं और वह गोविंद से गोविंदा बन जाएंगे, तब उन्हें यह पता नहीं था। गोविंदा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और प्रभु राम का आशीर्वाद सदैव उन पर रहा है। गोविंदा लगभग 40 मिनट तक कार्यक्रम में रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सपा नेता सूरज सिंह, कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।