फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's hopes dashed in Delhi elections

Gonda News: दिल्ली चुनाव में गोंडा की उम्मीद टूटी

Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gonda's hopes dashed in Delhi elections
अवध ओझा। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। अवध ओझा के रूप में
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव से गोंडा की भी उम्मीद लगी थी। पटपड़गंज से सियासी मैदान में उतरे ओझा की हार से यहां मौजूद उनके प्रशंसक उदास हैं। शहर निवासी उनकी मां संतोष कांग्रेस से जुड़ने के साथ ही अधिवक्ता हैं और सिविल बार एसोसिएशन में वरिष्ठतम उपाध्यक्ष हैं। अवध ओझा के आप से चुनाव लड़ने पर उन्होंने भले ही खुलकर कुछ नहीं बोला था, लेकिन बेटे की पराजय के बाद कहा कि हार-जीत तो लगी रहती है। पहली बार चुनाव लड़े। अच्छा लड़े। 22 दिनों में इतना मत मिला, यह हमारे लिए कम नहीं है।
अब भी है उम्मीद
अवध ओझा के करीबी कटरा बाजार क्षेत्र के सुबोध मिश्र कहते हैं कि अवध उन विरले व्यक्तियों में से हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं। दिल्ली की जनता समझ नहीं सकी, लेकिन देर है अंधेर नहीं। करनैलगंज के गिरजेश शुक्ल भी कहते हैं अवध ओझा एक दिन सफल होंगे। महाराजगंज निवासी अभय श्रीवास्तव कहते हैं कि देश के महान शिक्षाविद ने राजनीति में नई पहल की है।
विज्ञापन

फातिमा से की थी इंटर तक की पढ़ाई
मां संतोष ओझा ने बताया कि उनका मूल गांव वजीरगंज के गोरख ओझक पुरवा है। रानीपुरवा जानकीनगर में परिवार रहता है। अवध ओझा की इंटर तक की पढ़ाई फातिमा स्कूल से हुई है। आगे की पढ़ाई प्रयागराज से हुई, जिसके बाद वह दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article