फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth's body found hanging in Riyadh

Gonda News: गोंडा के युवक का रियाद में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth's body found hanging in Riyadh
नवाबगंज। नवाबगंज गिर्द के मजहन पुरवा निवासी कुलदीप निषाद (22) का शव सऊदी अरब में किराये के मकान में फंदे से लटका मिला है। सऊदी अरब में ही रहने वाले कुलदीप के फुफेरे भाई ने फोन पर सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मजहन पुरवा निवासी भरथे ने बताया कि छोटा बेटा कुलदीप निषाद (22) रोजगार के सिलसिले में 22 जुलाई 2024 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद गया था। रियाद के वलैया क्षेत्र में वह निजी चालक के रूप में काम करता था। भरथे का भांजा संदीप भी रियाद में रहकर चालक की नौकरी करता है। भरथे ने बताया कि कई दिन से कुलदीप का फोन नहीं लगा तो संदीप को कॉल करके पता लगाने के लिए कहा गया। संदीप ने कुलदीप के शेख से बात की। शेख ने बताया कि कुलदीप की छह अक्तूबर को मौत हो चुकी है। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला था। रियाद स्थित अल-सुलेमानिया थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। इसकी जानकारी संदीप ने फोन से परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। भरथे ने बताया कि बेटे की मौत के सात दिन बाद जानकारी मिली।
विज्ञापन



विदेश राज्यमंत्री ने जल्द शव पहुंचने का दिलाया भरोसा
घटना की जानकारी मिलने पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि बेदप्रकाश दूबे महजन पुरवा स्थित कुलदीप के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि शव को स्वदेश लाने के लिए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से वार्ता की गई है। राज्यमंत्री ने भारतीय एंबेसी से संपर्क किया है। एंबेसी के कर्मचारियों ने परिजनों से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। कागजात मिलने के बाद 24 घंटे के भीतर शव भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
दो भाइयों में छोटा था कुलदीप
भरथे के परिवार में पत्नी गीता देवी, बेटे रंजीत व कुलदीप थे। रंजीत घर में रहकर पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। कुलदीप की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed