फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,valmiki jayanti

धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि की जयंती

Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
gonda,valmiki jayanti
फोटो-14 गोंडा के परसपुर में प्रशस्ति पत्र पाने के बाद सफाईकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में जगह-जगह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में दीप जलाए गए और भजन-कीर्तन हुआ। शहर में वाल्मीकि प्रकट दिवस पर चुंगीनाका गोदाम से शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे शहर का भ्रमण कर आंबेडकर चौराहा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहा स्थित मंदिर व पंतनगर के मलिन बस्ती स्थित वाल्मीकि मंदिर में लोगों ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाल्मीकि भारतवर्ष के आदिकवि थे, उन्होंने रामायण की रचना संस्कृत भाषा में की थी। वहीं, परसपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत की ओर से सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें 37 महिला व पुरुष सफाई कर्मचारियों का माल्यार्पण व रोली-अक्षत लगाकर स्वागत किया गया। नगर पंचायत ने सफाईकर्मियों को एप्रेन, दस्ताना, लांग बूट, साड़ी, पैंट-शर्ट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता रैंकिंग में नगर पंचायत को प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल होने पर बधाई दी गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, अधिशाषी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय, जगदीश सोनी, मंगल प्रसाद विश्वकर्मा, कृष्णा सैनी, राजू सैनी, रहमत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed