{"_id":"64f0a0d65e1124b3b90f8be3","slug":"gonda-news-16-lakhs-stolen-from-bjp-leader-s-house-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : भाजपा सभासद के घर 16 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार किए नकदी और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : भाजपा सभासद के घर 16 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार किए नकदी और गहने
Thu, 31 Aug 2023 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:47 PM IST
सार
गोंडा शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा सभासद के घर बुधवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 50 हजार रुपये नकदी समेत 16 लाख रुपये के गहने पार कर दिए।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा सभासद के घर बुधवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 50 हजार रुपये नकदी समेत 16 लाख रुपये के गहने पार कर दिए। सभासद ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आवास विकास प्रथम क्षेत्र के भाजपा सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव उर्फ डब्बू ने बताया कि बुधवार की रात वह अपनी बहन के घर रक्षाबंधन बंधवाने गए थे। देर रात वहां से वापस लौटने के बाद सो गए। तभी देर रात छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस आए। चोराें ने कमरे में रखी आलमारी तोड़कर 50 हजार नगदी सोने का हार, माथबेंदी, झाला, नथुनी, कमरपेटी, सोने की चार चेन, 15 अंगूठी, चार कंगन, झुमकी, नौ टप्स, पावजेब व 12 पायल लेकर फरार हो गए। सभासद ने बताया कि सुबह जब उनकी नींद खुली तो उनके कमरे के दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज लगाने पर बच्चों ने दरवाजा खोला। तब चोरी की जानकारी हुई। सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन