फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda Nagar Palika and Paraspur Nagar Panchayat top the division in clean ranking

Gonda News: गोंडा नगर पालिका व परसपुर नगर पंचायत स्वच्छ रैंकिंग में मंडल में अव्वल

Thu, 17 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gonda Nagar Palika and Paraspur Nagar Panchayat top the division in clean ranking
गोंडा। स्वच्छता की रैंकिंग में नगर पंचायत परसपुर व गोंडा नगर पालिका परिषद को देवीपाटन मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में घोषित किया गया, इसमें जिले के समस्त नगर निकायों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

पिछले सर्वेक्षण से सबक लेते हुए जिले के सभी नगर निकायों ने इस बार न सिर्फ रैंकिंग में सुधार किया है, बल्कि स्वच्छता, नागरिक सहभागिता और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किए हैं। जिले के 10 निकायों में नगर पालिका परिषद गोंडा ने प्रदेश में 168वीं रैंक के साथ देवीपाटन मंडल की नगर पालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह नगर पंचायतों में परसपुर ने प्रदेश में 66वीं रैंक हासिल कर देवीपाटन मंडल में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले के सात निकायों में नगर पालिका परिषद गोंडा, करनैलगंज, नवाबगंज व नगर पंचायत कटरा, खरगूपुर, परसपुर व मनकापुर ने ओडीएफ डबल प्लस का प्रमाण पत्र हासिल किया है। नवसृजित तीन नगर पंचायतों में बेलसर, धानेपुर व तरबगंज ने ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र हासिल किया है। देवीपाटन मंडल में गार्बेज फ्री सिटी के अंतर्गत एकमात्र नगर पंचायत कटरा बाजार ने वन स्टार रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोंडा की अध्यक्ष उज्मा राशिद और एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार ने स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग पर नगरवासियों का आभार जताया है। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय टीम सफाई कर्मचारियों को बधाई दी है।

वहीं, नगर पंचायत परसपुर के शानदार प्रदर्शन पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह, ईओ अनुराग शुक्ल, नगर पंचायत के लिपिक सुनील सिंह, रोहित सिंह, आलोक तिवारी, कुश सिंह, रमेश यादव, अखिलेंद्र व आशीष सिंह ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed