फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,flud,buget

Gonda News: बाढ़ से बचाव के बजट में 31 करोड़ की कटौती

Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,flud,buget
गोंडा। बाढ़ से बचाव के लिए संजीवनी माने जाने वाले तटबंधों के मरम्मत की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। यह अलग बात है कि शासन ने बजट स्वीकृति में कंजूसी दिखाई है। 48 करोड़ का प्रस्ताव सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। जिसमें 31 करोड़ की कटौती कर शासन ने 17 करोड़ की ही स्वीकृति दी है। इससे कार्य पर असर तो पड़ेगा, लेकिन विभाग के अधिकारियों का कहना है जरूरत पड़ने पर और बजट की मांग किया जाएगा। हर साल बारिश के समय बाढ़ की विभीषिका से लोगों को गुजरना पड़ता है। 2022 में तो 700 गांवों में बाढ़ की स्थिति हो गई थी।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में बने एलगिन से चरसड़ी तटबंध और भिखारीपुर सकरौर तटबंध से दो सौ गांवों की बाढ़ से सुरक्षा होती है। इन बंधों को मजबूत बनाने और बीते साल बारिश से क्षतिग्रस्त हुए स्थलों के मरम्मत का प्रस्ताव विभाग ने शासन को भेजा था। दोनों बंधों के मरम्मत के लिए 48 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें मरम्मत के कार्यों की स्वीकृति में बड़ी कटौती ने विभाग की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बजट मिला है, उसी में कराएंगे काम
तटबंधों के मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था। जो बजट मिला है, उसके अनुसार कार्य कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आगे बजट की मांग की जाएगी।
त्रयंबक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं बाढ़ कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed