{"_id":"65355a917f0f1967580d1ed7","slug":"gonda-claims-limca-book-of-world-records-through-kanya-pujan-gonda-news-c-100-1-gon1004-6450-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कन्या पूजन से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का गोंडा का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कन्या पूजन से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का गोंडा का दावा
Sun, 22 Oct 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को नवरात्र के दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के बीच इस दौरान 11,888 कन्याओं का पूजन किया गया। प्रशासन ने इस ऐतिहासिक आयोजन को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जिले में डीएम, सीडीओ और सीएमओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं हैं। देश व प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। गोंडा में 11 हजार से अधिक कन्याओं को एक साथ भोजन कराना ऐतिहासिक क्षण है।
वहीं, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बच्ची व महिलाएं शिक्षित होंगी तो देश का विकास होगा। शिक्षित महिला ही सही समय पर सही निर्णय ले सकती है। महिला व पुरुष कदम मिलाकर चलेंगी तभी विकास का सही में सपना साकार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने प्रशासन को आयोजन का श्रेय देते हुए कहा कि यह आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है। पूर्व विधायक रमापति शास्त्री और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कन्प्याओं को भोजन परोसा तो राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बच्चियों को दक्षिणा देकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमनारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, बावन सिंह, अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विहिप नेता शारदाकांत पांडेय सहित कई मौजूद रहे।
लक्ष्य से भी बड़ा रहा आयोजन
शक्ति वंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए 11 हजार बेटियों का कन्या पूजन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन के प्रयास से लक्ष्य से आगे बढ़कर 11,888 कन्याओं का पूजन किया गया। बीएसए प्रेम चंद्र यादव ने बताया कि झंझरी ब्लॉक से 2550, पंडरी कृपाल से 1100, हलधरमऊ से 1300, कटरा बाजार से 1120, मुजेहना से 1650, मनकापुर से 590, वजीरगंज से 580, नवाबगंज से 560, परसपुर से 592, करनैलगंज से 570, बेलसर से 583, तरबगंज से 575, रुपईडीह से 565 तथा इटियाथोक से 596 बेटियां इस समारोह में शामिल हुईं। वहीं, कार्यक्रम के दौरान डीएम को खुद शौचालय के लिए टाॅमसन हाॅस्टल का इस्तेमाल करने की अपील करनी पड़ी। मोबाइल टॉयलेट के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे
208 किलो कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित
समारोह की एक बड़ी उपलब्धि जीरो वेस्ट इवेंट भी रहा। इस पूरे समारोह के दौरान 138 किलोग्राम गीला कूड़ा और करीब 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा उत्सर्जित हुआ। इसका पूर्ण रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। गीले कूड़े के निस्तापण के लिए कार्यक्रम स्तर पर कम्पोस्ट पिट तैयार किया गया था। अधिशाषी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि इस कूड़े को खाद में परिवर्तित किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से कूड़ासुर व मिक्की माउस के स्वरूप में लोगों को जागरूक करते नजर आए। एलबीएस कॉलेज के शक्ति वंदन कैफे का लोकार्पण किया गया है।
बच्चियों की बिगड़ी तबीयत
कन्याओं के पूजन के दौरान कई बच्चियों की तबीयत भी बिगड़ गई। रविवार को टामसन कॉलेज में कन्या पूजन के लिए प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल की 11 हजार से अधिक बालिकाओं को बसों के माध्यम से लाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद से ही बालिकाओं की तबीयत खराब होने लगी। चिकित्सा टीम के प्रमुख डॉ. फारुक सगीर ने बताया कि बस से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान अधिकांश बालिकाओें को चक्कर आने की समस्या हुई। वहीं, घर से बिना कुछ नाश्ता किए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से उल्टी आदि की समस्या हुई। शुष्क मौसम के चलते कई बालिकाओं को बुखार की भी दिक्कत हुई। तरबगंज के पूरे असई प्राथमिक स्कूल की तुलसी व एक अन्य स्कूल की राहत को उल्टी की समस्या हुई। मेईपाठक प्राथमिक स्कूल की बिट्टू को किसी कीड़े ने काट लिया था, जिससे उसे भी कुछ देर के लिए एडमिट करना पड़ा। इस दौरान डॉ. तारिक, अब्दुल खालिक आदि मौजूद थे।
नौ नारी रत्नोें को किया सम्मानित
गोंडा। कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालीं नौ कन्या रत्नों को महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सम्मानित किया। पुलिस विभाग से सीओ सदर शिल्पा वर्मा, राजस्व विभाग की अन्नू सिंह, न्याय विभाग की शैलबाला सिंह, उद्योग जगत से उर्मिला गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से आशा सुनीता मौर्या, भगहरिया पूरेमितई की प्रधान रेखा सिंह, तरबगंज की बीसी सखी संध्या देवी, कंपोजिट विद्यालय-पथवलिया झंझरी की सहायक अध्यापिका वंदना मिश्रा, मुजेहना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला को राज्यमंत्री ने स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
तख्तियां लेकर खड़े रहे छात्र
जिले में विश्वविद्यालय की मांग कर रहे छात्र तख्तियां लेकर आयोजन स्थल के गेट पर खड़े रहे। मगर प्रशासन ने उन्हें मंत्रियों के सामने अपनी बात नहीं रखने दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी मांग रखने की कोशिशें की। मगर उनकी सुनवाई तो दूर कार का शीशा तक नहीं खोला गया।