फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl's obscene photo went viral, wedding procession did not come

Gonda News: युवती के अश्लील फोटो वायरल, नहीं आई बरात

Tue, 20 Feb 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Girl's obscene photo went viral, wedding procession did not come
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी रविवार को थी। दुल्हन के परिवार वालों ने बरातियों के स्वागत की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन

देर रात जब बरात नहीं पहुंची तो युवती के पिता ने दूल्हे के घरवालों को कॉल की। दूल्हे के पिता ने बताया कि दुल्हन की अश्लील फोटो किसी ने उनके बेटे के मोबाइल पर भेजी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी अश्लील फोटो वायरल हो रही है। अब शादी नहीं कर पाएंगे। यह सुनते ही युवती के पिता गश खाकर गिर पड़े। शादी की खुशियां एक ही पल में मायूसी में बदल गईं। घर में सन्नाटा छा गया। शादी में आए रिश्तेदार व संबंधी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के संग तय की थी। तिलक समारोह में 21 हजार नकदी, बाइक व अन्य सामान भी दिया था।
रविवार को शादी थी। बरात के स्वागत की तैयारी पूरी हो गई थी। देर रात इंतजार करते रहे। इसके बाद दूल्हे के पिता के मोबाइल पर कॉल कर बरात न पहुंचने का कारण पूछा।
उन्होंने बताया कि दुल्हन की अश्लील फोटो किसी ने उनके बेटे यानि दूल्हे के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कर भेजी है। अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
अब शादी नहीं हो सकती। यह सुनते ही दुल्हन का पिता गश खाकर गिर पड़ा। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। शादी का रिश्ता टूटते ही मायूसी छा गई। रिश्तेदार व संबंधी लौट गए।

युवती के पिता को धमकाया
युवती के पिता ने बताया कि वह शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर पहुंचे। आरोपी युवक, उसके माता पिता व चाचा ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने आरोपी युवक समेत उसके माता पिता व चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed