फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl student and farmer died due to electrocution

Gonda News: छात्रा व किसान की करंट से मौत

Tue, 02 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl student and farmer died due to electrocution
गोंडा। करंट की चपेट में आने से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई। छपिया में छात्रा स्टे वायर की चपेट में आ गई थी, जबकि परसपुर में सोकर उठते ही किसान को करंट लग गया। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छपिया के वासुदेवपुर झलहना गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाली खुशबू (11) मंगलवार को घर के पास टहल रही थी। तभी खड़ंजा के निकट एलटी लाइन के खंभे के स्टे वायर में करंट उतर रहा था। खुशबू स्टे वायर से करंट की चपेट में आ गई। छोटी बहन सुधा ने देखा तो वह चीखने लगी। जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मसकनवा विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी। जिसके बाद बिजली की सप्लाई बंद की गई। मगर तब तक खुशबू की मौत हो गई। खुशबू के पिता राम सिंह चौहान की चार वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां प्रियंका चौहान, छोटी बहन सुधा, खुशी व छोटे भाई अभय का रो-रोकर बुरा हाल है। मसकनवा चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मां ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, पावर कॉरपोरेशन के जेई अमित कुमार पटेल ने बताया कि स्टे वायर का प्लास्टिक कवर खराब हो जाने से करंट लगा है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

परसपुर के ग्राम इकनिया मांझा निवासी बब्पी यादव ने बताया कि उसके पिता रघुनाथ यादव मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे सोकर उठे थे कि वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। उसकी माता राधिका ने शोर मचाया तो आनन-फानन में उन्हें सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed