फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fuses of many transformers blown during rain

Gonda News: बारिश के दौरान कई ट्रांसफार्मर के उड़े फ्यूज

Tue, 06 Feb 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
fuses of many transformers blown during rain
गोंडा। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार को दिन में बारिश के बाद रात में भी बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे सड़कों के किनारे जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे से आसमान से फुहारें पड़ती रहीं। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। इसके चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
रविवार का बिगड़े मौसम ने लोगों को खूब परेशान किया। पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे। हालांकि, शाम को थोड़ी देर के लिए धूप निकल आई थी।
विज्ञापन

लेकिन कुछ देर बाद फिर आसमान में बादल छा गए थे। रात में भी थोड़ी-थोड़ी देर पर जोरदार बारिश हुई। इसके साथ हवा भी चलती रही। जिससे मौसम ठंडा रहा।
सोमवार सुबह भी आसमान से फुहारें पड़ती रहीं। करीब दस बजे तक यह सिलसिला चला। दोपहर बाद एक बार फिर से धूप खिल गई। जिससे लोगों को राहत मिली। इस बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी एक-दो दिन आसमान में हल्की बदली छाई रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed