{"_id":"63fa57855233848586025434","slug":"fraud-land-sit-police-gonda-gonda-news-c-13-1-103721-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एसआईटी की दबिश, आरोपी सदानंद फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एसआईटी की दबिश, आरोपी सदानंद फरार
विज्ञापन
गोंडा। जिले के बहुचर्चित जमीन घोटाले के मामले की जांच तेज हो गई है। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में तीन एकड़ नजूल की जमीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण शरण सिंह को फर्जी तरीके से बेच दी गई थी। भूमि का बैनामा करने वाले आरोपी सदानंद की तलाश में एसआईटी ने बीते शुक्रवार को उसके घर पर छापा मारा। मगर छापा की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
इसके बाद एसआईटी ने सदानंद के परिवार वालों से पूछताछ की है। सदानंद के न मिलने से एसआईटी को जमीन से जुड़़े कागजात नहीं मिल सके। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी स्टेशन रोड पर एनसीसी ग्राउंड के बगल नजूल की तीन एकड़ भूमि है। जिसकी कीमत मौजूदा समय 18 करोड़ रुपये है।
इसी जमीन को सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण सिंह ने रुद्रपुर विसेन सिकटिहवा गांव के रहने वाले सदानंद से वर्ष 2019 में बैनामा करा लिया था। नगर पालिका के नजूल निरीक्षक रघुनाथ तिवारी ने कोतवाली नगर में सांसद के भतीजे सुमित भूषण के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को एसआईटी ने फर्जी तरीके से तीन एकड़ भूमि का बैनामा करने के आरोपी सदानंद बाबा की तलाश में रुद्रपुर सिकटिहवा स्थित उसके घर पर छापा मारा। एसआईटी के पहुंचने से पहले ही सदानंद फरार हो गया।