फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four trains passing through Gorakhpur via Gonda cancelled

Gonda News: गोरखपुर वाया गोंडा से गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त

Thu, 09 Oct 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four trains passing through Gorakhpur via Gonda cancelled
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर स्टेशन पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य की वजह से गोरखपुर वाया गोंडा से गुजरने वाली चार ट्रेनों को बुधवार रात से 26 से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। छह ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। चार ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट (अंतिम पड़ाव से पहले रोकने) का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 26 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी। दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन व गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन 27 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 28 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक बदले मार्ग से गोंडा तक चलाई जाएगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 01 मार्च 2026 तक गोंडा से चलाई जाएगी। साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक बदले मार्ग थावे तक चलाई जाएगी। गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक थावे से चलाई जाएगी। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक बदले मार्ग बढ़नी तक चलाई जाएगी। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक बढ़नी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने चार ट्रेनों काे शॉर्ट टर्मिनेट किया है। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 फरवरी 2026 तक बलरामपुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन बलरामपुर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक बलरामपुर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर-बलरामपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक गोमतीनगर तक ही चलेगी। यह ट्रेन गोमतीनगर-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक गोमतीनगर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ-गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed