फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four months later, a woman from Mumbai found corona infected in the investigation

कोरोना की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,बाहर से आने वाले पर निगरानी बढ़ी

Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four months later, a woman from Mumbai found corona infected in the investigation
गोंडा। चार माह बाद जिले में एक महिला की जांच में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग एलर्ट पर आ गया है। साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के बदले नए स्वरूप को लेकर देश भर में पहले ही सतर्कता व निगरानी बढ़ायी जा चुकी है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जिले में मुंबई से आई एक महिला जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। रेलवे स्टेशन पर हुई जांच के बाद संक्रमित महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संक्रमित महिला की हिस्ट्री जानने के साथ ही ट्रेन में उसके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर जांच के लिए सैंपलिंग का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए नमूना सैंपलिंग का दायरा बढ़ाते हुए हर दिन करीब दो हजार लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषतौर पर रेलवे और बस स्टेशनों पर बाहरी जिलों व राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच पूरी कड़ाई के साथ करायी जा रही है। निगरानी को तैनात टीमों से कहा गया है कि गंभीर मरीजों और डेंगू व कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों पर विशेष तौर से नजर रखकर उनकी जांच की जाएं।
इसके साथ ही बाजार, भीड़ वाले स्थानों, स्कूल, कॉलेजों में सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनने की जागरूकता को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए वैक्सीन से वंचित लोगों का कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को 189 सत्रों में 7012 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी।
लगातार जागरूकता के बाद भी जिले में अभी साढ़े छह लाख लोग ऐसे चिह्नित हुए हैं जिन्हें वैक्सीन की पहली खुराक तक नहीं लगी है। लोगों की सुविधा के लिए सरकारी राशन की दुुकानों पर भी जल्दी टीकाकरण का कार्य भी शुरू कराया जाएगा।

जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद अब तक 129 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ मंजुला आनंद ने बताया कि मच्छरों के पनपने का स्थान मिलने पर वहां दवाओं का झिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू के मरीज मिलने वाले स्थानों पर दवाओं का झिड़काव व जांच किए जा रहे हैं। अब तक 18 हजार लोगों ब्लड स्लाइड बनाकर जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed