{"_id":"5d31f39d8ebc3e6c9568dbfa","slug":"four-filed-for-robbery-and-burglary-gonda-news-lko471659573","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पर लूट व तोड़-फोड़ का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पर लूट व तोड़-फोड़ का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध लूट, तोड़-फोड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के बकसरिया गांव निवासी पुजारी पुत्र सहदेव ने न्यायालय में दायर वाद में बताया है कि वह गरीब व मजदूरी पेशा व्यक्ति है। गांव निवासी विपक्षीगण दबंग किस्म के हैं। विगत 27 मई 2019 को सायं पांच बजे रंजिश को लेकर धर्मराज, रामललित, रामदीन व रामराज दरवाजे पर चढ़ आए।
गाली-गलौज करने लगे और आमादा फौजदारी को तैयार हो गए। उसके बाद भी विपक्षीगण लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गए और मारना पीटना शुरू कर दिया। विपक्षीगण घर में रखे बॉक्स को तोड़ दिया और पांच हजार रुपए लूट लिये। जाते-जाते घर का सामान तोड़ दिया।
गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो विपक्षी लोग रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिस पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।