{"_id":"65283aedc240ae60520bd429","slug":"four-female-and-seven-male-wrestlers-selected-in-up-team-gonda-news-c-100-1-slko1026-5893-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चार महिला और सात पुरुष पहलवान यूपी टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चार महिला और सात पुरुष पहलवान यूपी टीम में चयनित
Thu, 12 Oct 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के नंदिनीनगर स्पोर्ट स्टेडियम में महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर ट्रायल शुरू कराते सांसद ब
नवाबगंज (गोंडा)। गोवा में अगले माह होने वाले नेशनल गेम्स के लिए यूपी के सीनियर महिला और पुरुष पहलवानों का दो दिवसीय चयन ट्रायल नंदिनीनगर के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार की सुबह शुरू हुआ। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने ट्रायल की शुरुआत पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। चार महिला और सात पुरुष पहलवान यूपी टीम में चयनित हुए हैं।
दिनभर चले जोर आजमाइश के दौरान पहले दिन महिलाओं के चार भारवर्ग और पुरुषों के ग्रीकोरोमन शैली में छह भारवर्ग और फ्रीस्टाइल में एक भारवर्ग के मुकाबले कराए गए। देर शाम यूपी में जगह बनाने में कामयाब होने वाले पहलवानों की सूची चयनकर्ताओं ने जारी की है। टीम यूपी में जगह पाने वाले महिलाओं के फ्रीस्टाइल के 57 किलोभार में स्वाती सिंह, 62 किलोभार में पुष्पा यादव, दिव्या काकरान, 68 किलो पूजा कुमारी, पुरुषों के ग्रीकोरोमन शैली के 60 किलोभार वर्ग में सौरभ, 67 किलोभार में गौरव दुहून, 77 किलोभार में सुरेश कुमार, 87 में गौरव चौधरी, 97 में विरिष कुंडु, 130 में अभिमन्यु चौधरी और फ्रीस्टाइल के 65 किलोभार में मनोज कुमार टीम में स्थान पाने में कामयाब रहे।