{"_id":"6a9864e26c0cc5ad8509a190","slug":"former-mp-launched-satyamev-jayate-yatra-gonda-news-c-100-1-gon1041-165431-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व सांसद ने निकाली सत्यमेव जयते यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व सांसद ने निकाली सत्यमेव जयते यात्रा
Wed, 02 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक अजय सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज/बेलसर/पसका। यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत से बरी होने के बाद बुधवार को भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सत्यमेव जयते यात्रा निकाली। करनैलगंज में पार्टी विधायक अजय सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडेय, प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह व अशोक सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
पूर्व सांसद के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। क्रेन से विशाल माला पहनाई गई। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्र, जगन्नाथ तिवारी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
बेलसर में सत्यमेव जयते यात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संग्राम सिंह, पप्पू सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, रितेश सिंह, सूरज सिंह, संतोष सिंह, लोकपति तिवारी, संतोष दुबे, प्रमोद चौबे, पवन कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद की यात्रा परसपुर पहुंचने पर चरौंहा मोड़, तुलसीदास पीजी कॉलेज व चौराहे पर समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा आटा स्थित भाजपा विधायक अजय सिंह के जनसहयोग केंद्र पहुंची, जहां बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह सत्य और न्याय की जीत है।
इस मौके पर सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, पिंकू सिंह, डॉ. एसपी सिंह, राजीव शुक्ल, सतीश मिश्र, ओमप्रकाश द्विवेदी, रिंकू शुक्ल आदि मौजूद रहे।