फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former MLA Rampal Singh passes away, mourning in the district

Gonda News: पूर्व विधायक रामपाल सिंह का निधन, जिले में शोक

Sun, 24 Mar 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Rampal Singh passes away, mourning in the district
गोंडा। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और मेहनौन (पूर्व में मुजेहना विधानसभा सीट) के पूर्व विधायक रामपाल सिंह (90) का शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। वह साल 1985, 1989 में कांग्रेस व साल 1996 में समाजवादी पार्टी से मुजेहना क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन


मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोरहा के मूल निवासी पूर्व विधायक रामपाल सिंह वर्तमान में शहर के गायत्रीपुरम काॅलोनी स्थित आवास में रह रहे थे। वह पूर्व सांसद व पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह के करीबी रहे। वह बीएचडी इंटर कालेज धानेपुर की प्रबंध समिति के पूर्व प्रबंधक, गांधी विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के कोषाध्यक्ष व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज (टॉमसन) की प्रबंध समिति के सदस्य भी थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के निधन से जिले के सियासी हल्कों में लोग गमजदा हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर विभिन्न दलों के नेताओं, अधिवक्ताओं, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed