फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forest personnel to reach immediately upon report of a crocodile: DFO

मगरमच्छ की सूचना पर तत्काल पहुंचें वनकर्मी : डीएफओ

Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel to reach immediately upon report of a crocodile: DFO
गोंडा। बारिश के दौरान मगरमच्छों के नदियों से निकलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएफओ ने कहा कि बरसात के मौसम में कई स्थानों पर मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को बिना देरी किए मौके पर पहुंचना चाहिए और स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए बचाव दलों को सक्रिय रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में जनहानि नहीं होनी चाहिए। बैठक में मगरमच्छों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने, उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने और लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रेंजर बद्री प्रसाद चौहान, इमरान खान, सुशांत शुक्ला, अभिषेक सिंह, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा, कुलदीप सिंह और एसपी त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed