फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fog put brakes on speed, cold increased problems

Gonda News: कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक, ठंड ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fog put brakes on speed, cold increased problems
गोंडा। ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार सुबह कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा। इस बीच सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोहरे का असर दोपहर करीब दो बजे तक रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग इधर-उधर लोग अलाव ढूंढ़ते नजर आए। ठंड के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाइक, ई रिक्शा सहित अन्य वाहनों से बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन, पूरे दिन क्लास में कांपते रहे। ओस की फुहारें पड़ने से लंबी दूरी तय करने वालों के कपड़े भीग गए। बाइक सवार वाहन रोककर अलाव ढूंढ़ते नजर आए। कचहरी में आए वादकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रेलवे और बस स्टेशन के प्रतीक्षालय में भी यात्री ठंड से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

वहीं दुर्जनपुर, बंधा चौराहा, असरथा, रामपुर, शरीफगंज व पकड़ीबाजार समेत प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि 13 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विलंब से चलीं ट्रेनें
कोहरे के कारण सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन दो घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, गोररखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, वैशाली सुपरफास्ट दो घंटे सहित कुल आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed