फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flood risk due to barrage water

Gonda News: बैराजों के पानी से बाढ़ का खतरा

Mon, 10 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Flood risk due to barrage water
करनैलगंज में घाघरा नदी का दृश्य। - संवाद
गोंडा। जिले में बाढ़ का खतरा बारिश से कम बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से अधिक बना हुआ है। 1.60 लाख क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा जा चुका है। इससे नदी में पानी बढ़ता जा रहा है। यह बात अलग है कि नदी का पानी आसपास के गांवों में फैल रहा है। इससे जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे ही है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान से 1.25 मीटर दूर रह गया। इससे बाढ़ का पानी तरबगंज तहसील के गांवों की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी नालों से पानी आने के कारण बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। यही नहीं पानी तटबंध से होते हुए आगे बढ़ रहा है। तरबगंज के ऐली परसौली तक ही तटबंध है, उसके आगे कोई तटबंध नहीं है। इसके कारण तरबगंज में नदी का पानी गांवों की ओर रुख कर रहा है। साकीपुर, जैतपुर, दुर्गागंज, तुलसीपुर समेत नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की दस्तक से लोग सहमे हैं। तमाम किसानों के खेत नदी में समा गए हैं। नदी अब खेतों में कटान कर गांवों में घुसने को बेताब है। माना जा रहा है कि यही स्थिति रही तो इसी महीने के अंत तक बाढ़ के हालात गंभीर हो जाएंगे।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के मुताबिक सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी बांध की तरफ रुख करती जा रही है। बांध और नदी के बीच खाली पड़ी कृषि योग्य भूमि में कटान शुरू हो गई है। कृषि योग्य भूमि नदी लगातार निगलती जा रही है। ऐसे में किसानों को परवल, भिंडी, करेला और मक्का की फसल आनन-फानन काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बांसगांव, रायपुर मांझा और पारा, बेहटा तथा नकहरा के सामने नदी और बांध के बीच सैकड़ों किसानों के खेत हैं। जिनमें वह खेती करते हैं। मौजूदा समय में खेतों में अधिकांश सब्जी की फसल लगी है। जिसे नदी की कटान में समाते देख किसान आनन-फानन फसल काटने लगे हैं। किसानों के खेत सीधे नदी की जद में आ गए हैं। नीचे से कटान करती हुई सरयू नदी तेजी से बांध की तरफ बढ़ रही है। जिससे बांध के आसपास खासकर रायपुर माझा गांव पर खतरा मंडराने लगा है।


सहायक अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि बांध से नदी अभी दूर है। बांध को मजबूत किया जा चुका है। किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उपजिलाधिकारी विशाल कुमार कहते हैं कि बांध के आसपास के गांवों में राजस्व विभाग की टीमों को लगाया गया है। लगातार निगरानी कराई जा रही है। अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed