{"_id":"68f3d38a2da4d5927d073afa","slug":"five-puja-special-trains-will-make-travel-easier-this-diwali-gonda-news-c-100-1-slko1026-145762-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दीपावली पर पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दीपावली पर पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर
Sat, 18 Oct 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने दीपावली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए शनिवार से पांच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। छठ पूजा तक इन ट्रेनों का नियमित संचालन होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मऊ-सूरत पूजा स्पेशल ट्रेन शनिवार को मऊ से 05:30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए सूरत जाएगी। गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली होते हुए नई दिल्ली जाएगी। गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक जाएगी।
गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, लखनऊ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होते हुए पुणे जाएगी। गोरखपुर-साबरमती पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ जंक्शन, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल होते साबरमती तक जाएगी। (संवाद)